Khabar Cinema

सलमान के कारण डेजी के रोल में हुआ इजाफा, हैट स्टोरी 3 में

                          जिसके दोस्त बॉलीवुड में सलमान हो और उसकी आगामी फ़िल्म में उसका रोल ही न हो तो सलमान है ना, बस रोल क्या गाने भी मिल जायेंगे, कुछ ऐसा ही हुआ डेजी शाह के साथ फ़िल्म हैट स्टोरी 3 में, इस फ़िल्म में उन्हें पहले एक गाने के लिए ही लिया गया था, मगर अब  डेजी लीड रोल में नजर आयेंगी, सुना है की डेजी शाह को इस फ़िल्म में दो गाने में ही नही बल्कि कुछ सीन में भी दिखाई देंगी| और यह सब हुआ है सलमान खान के कारण| सलमान के कहने पर ही एकाएक डेजी का रोल बड़ा दिया गया| जहां इस फ़िल्म में शरमन  जोशी और ज़रिन खान पति-पत्नी की भूमिका में नजर आयेंगें, वही करण सिंह ग्रोवर एक पावरफुल बिज़िनेस मेनके रुप में, अब डेजी की भी एक अहम् भूमिका हो गई है| कहा यह भी जा रहा है कि सेंसर में शायद डेजी के सीन कट जायेंगे| क्योकि काफी बोल्ड सीन है| हालाँकि  डेजी  इन बातों से इनकार कर रही है | 
 
    पुष्कर ओझा